श्री हरि कृपा सेवा समिति की ओर से किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। श्री हरि कृपा सेवा समिति की ओर से बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय धर्म सम्मेलन विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है। हरि बोल-हरि बोल के सामूहिक जयकारों से नगर का वातावरण भक्ति मय हो गया।
शुभम मंडप से यात्रा का शुभारंभ समिति अध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह, विधायक अशोक राणा, ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान, उनके प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल आदि ने किया। यात्रा में शामिल स्वामी श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर, स्वामी श्री हरि चैतन्यपुरी जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। यात्रा में सबसे आगे श्री हरि चैतन्य विद्या मंदिर शेरकोट के बच्चे शिक्षिकाओं के साथ शामिल रहे।
251 महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर भजनों का गुणगान कर रही थी। निखिल अरोरा आदि भजनों की प्रस्तुति दी। यात्रा नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होती हुई मंडप पहुंच संपन्न हुई। कलश यात्रा में पराग गुप्ता, जितेंद्र गोयल, मुकुल सैनी, सुनील गुप्ता ,दीपक अग्रवाल, अरुण भटनागर, पंकज अग्रवाल, सुशील पचरंगी, दीपेंद्र सिंह चौहान, एनडी गहलौत, जयवीर सिंह शामिल रहे।