फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धूप से मिली राहत, दो दिन फिर बरसेंगे बदरा

विज्ञापन
कालागढ़ में खिली तेज धूप में दमकते शिवालिक पर्वत। स्रोत-संवाद।
विज्ञापन
- शुक्रवार को जिले में 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली
विज्ञापन

- 19 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया
- 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान शुक्रवार को रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार को सुबह ही तेज धूप निकल आई। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि अगले दो दिन में मौसम विभाग ने बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार को सर्दी कम रही। धूप निकलने पर लोग अपने घरों से बाहर खड़े नजर आए। हालांकि 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई।
विज्ञापन

नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। रविवार और सोमवार में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें