नजीबाबाद में गीतकार रामअवतार त्यागी पर शोध पत्रिका का विमोचन करते अतिथि।
- फोटो : NAZIBABAD
‘पीड़ा के गीतकार रामअवतार त्यागी’ शोध पत्रिका का विमोचन
नजीबाबाद। महान साहित्यकार एवं गीतकार रामअवतार त्यागी के व्यक्तित्व से संबंधित ‘पीड़ा के गीतकार रामअवतार त्यागी’ विशेषांक का विमोचन किया गया।
फिल्म ‘जिंदगी और तूफान’ के मुकेश के गाए सदाबहार गीत एक हसरत थी कि आंचल का मुझे प्यार मिले... गीत के गीतकार रामअवतार त्यागी पर शोधादर्श शोध पत्रिका द्वारा विशेषांक प्रकाशित किया गया। मक्खन मुरादाबादी और अमन कुमार के संपादन में प्रकाशित ‘पीड़ा के गीतकार रामअवतार त्यागी’ विशेषांक का साहित्यकारों और कवियों ने संयुक्त रूप से विमोचन किया। वक्ताओं ने कहा कि रामअवतार त्यागी पर शोध विशेषांक प्रकाशन से शोधार्थियों को लाभ मिलेगा। पर्यावरण विद एवं साहित्यकार रश्मि अग्रवाल के आवास पर डॉ.वीके अग्रवाल, आनंद विभोर यादव, इंद्र देव भारती, डॉ.मृदुला त्यागी, सौरभ भारद्वाज ने संयुक्त रूप से विशेषांक का विमोचन किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य महेशबल शर्मा, आलोक त्यागी, रश्मि अग्रवाल, इंद्र देव भारती मौजूद रहे।