फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अगस्त से महंगी होगी रजिस्ट्री, नए सर्किल रेट पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अगस्त से महंगी होगी रजिस्ट्री, नए सर्किल रेट पर लगी मुहर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में नए सर्किल रेट बिना किसी बदलाव के एक अगस्त से लागू हो जाएंगे और जमीन की रजिस्ट्री 20 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी। जिलेभर से मात्र तीन आपत्ति आई, जिन्हें प्रशासन ने तकनीकि खामी बताकर खारिज कर दिया। इनमें दो शिकायतें सदर तहसील और एक आपत्ति धामपुर तहसील से आई थी। तीन दिन पहले जारी किए गए नए सर्किल रेट ही एक अगस्त से लागू हो जाएंगे।
जिले में पांच साल बाद नए सर्किल रेट जारी हुए हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक जिलेभर में अधिकतम 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। तीन दिन पहले प्रशासन ने सभी तहसीलों में नए सर्किल रेट की लिस्ट रखवा दी। इसके बाद 28 जुलाई तक इस पर आपत्ति मांगी गई। नजीबाबाद, नगीना और चांदपुर तहसील से नए सर्किल रेट पर एक भी आपत्ति नहीं आई, जबकि सदर तहसील से दो और धामपुर तहसील से एक आपत्ति आई। बिजनौर सदर तहसील में जहां फोरलेन बाईपास क्षेत्र में सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की गई, वहीं कुछ जगहों पर सर्किल रेट कम करने की मांग की गई थी। धामपुर तहसील से आई आपत्ति में भी कुछ जगहों का जिक्र करते हुए बढ़े सर्किल रेट कम करने की मांग की गई थी। ऐसे में प्रशासन ने इन आपत्तियों को तकनीकि रूप से गलत बताया। प्रशासन ने कहा कि आपत्ति में मांग को स्वीकार नहीं किया जाता। यदि कहीं सर्किल रेट में गड़बड़ी हुई है, तो उसे क्या घटाया या बढ़ाया जाए, इसका तकनीकि रूप से जिक्र करना होता है। इसलिए तीनों आपत्तियों को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

एक अगस्त से लागू होंगे नए सर्किल रेट: एडीएम
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। अब आपत्ति स्वीकार नहीं होंगी, उसकी समय सीमा 28 जुलाई को निकल चुकी है। अब एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे। अधिकतम 20 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं।
सर्किल रेट बढ़ाने का मुद्दा उठाया
बिजनौर शहर में ऐसी जगह, जहां पर सरकार को मुआवजा देना है, वहां सर्किल रेट में वृद्धि नहीं हुई है। ऐसे में प्रॉपर्टी के काम करने वालों ने प्रशासन के सामने अपना नाम तो नहीं बताया, लेकिन ऐसी जगहों पर सर्किल रेट बढ़ाने की मांग उठाते रहे। बिना नाम आपत्ति जताने का प्रयास उस समय विफल रहा, जब प्रशासन ने इन्हें खारिज कर दिया। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर प्रापर्टी डीलरों ने बताया कि नए सर्किल रेट से सरकार को राजस्व का फायदा होगा, साथ ही मुआवजा भी कम देना पड़ेगा।
नजीबाबाद में 20 प्रतिशत बढ़े नए सर्किल रेट
नजीबाबाद। नजीबाबाद तहसील में नए सर्किल रेट प्रभावी होने से जमीन, भवन आदि खरीद-फरोख्त में स्टांप शुल्क में बढ़ोत्तरी से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। नगर क्षेत्र में अकृषक, एक मंजिला वाणिज्यिक, बहु मंजिला वाणिज्यिक भवन के लिए सेगमेंट अनुसार सर्किल रेट एक अगस्त से प्रभावी हो जाएंगे। नगर के पौश क्षेत्रों में वाणिज्यिक भवनों के प्रतिष्ठानों के सर्किल रेट 90 हजार से 1.11 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंचे हैं। स्टेब्स ग्राउंड, रोडवेज, रेलवे स्टेशन से माल गोदाम तिराहे तक अकृषक, वाणिज्यिक एक मंजिला और वाणिज्यिक बहुमंजिला के क्रमश: सर्किल रेट 43 हजार रुपये, 74 हजार रुपये और 89 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर होगा। रेलवे स्टेशन से चौराहा जगन्नाथ, एसबीआई, जीआईसी से जगन्नाथ चौराहा क्षेत्र का अकृषक 48 हजार रुपये, वाणिज्यिक एक मंजिला 78 हजार रुपये और वाणिज्यिक बहुमंजिला 93 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर सर्किल रेट पहुंचा है।
चांदपुर में भी महंगी होगी रजिस्ट्री
चांदपुर। चांदपुर तहसील में प्रापर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए एक अगस्त से नए सर्किट रेट से अधिक खर्च करना होगा। सब रजिस्ट्रार एके सिन्हा ने बताया कि समय रहते नए सर्किल रेट को लेकर किसी की कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई है। सरकार की मंशा है कि सर्किट रेट बढ़ने से किसी पर अनावश्यक दबाव न हो इसलिए कम से कम रेट बढ़ाए गए हैं। जो एक अगस्त से लागू होंगे। खेती की भूमि पर 15 से 20 प्रतिशत, आवासीय भूमि पर भी सर्किल रेट में 18 से 20 प्रतिशत की वृद्धि की जा रही है।
विज्ञापन

नगीना में दस से बीस प्रतिशत के बीच बढ़े सर्किल रेट
नगीना। नगीना में 10 से 20 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है, जिस पर कोई भी आपत्ति नहीं आने के कारण 1 अगस्त से नए रेट लागू हो जाएंगे। नगीना में स्थित उप निबंधक कार्यालय के प्रभारी उपनिबंधक सुशील कुमार ने बताया कि 1 अगस्त से लागू होने वाले नए सर्किल रेट का यदि औसत निकाला जाए तो पूरे तहसील क्षेत्र में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। उनका कहना है कि सर्किल रेट में बढ़ोतरी की वजह से ही इस बार उनके कार्यालय को 39 करोड़ का लक्ष्य मिला है, जबकि पिछली वर्ष मात्र 31 करोड़ का लक्ष्य था। उन्होंने बताया कि नए सर्किल रेट के प्रस्ताव पर आपत्ति की अंतिम तिथि 28 जुलाई थी, इसमें किसी भी व्यक्ति ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं की। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को रविवार होने के कारण पुराने सर्किल रेट पर रजिस्ट्री कराने वालों के लिए केवल 30 जुलाई अंतिम दिन शेष बचा है।
नगीना में प्रमुख स्थानों के वर्तमान व नए सर्किल रेट का विवरण
नगीना में कुछ जगहों के सर्किल रेट
(कृषक भूमि की दर प्रति वर्ग मीटर)
बिजनौर रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग से गोयल प्रेस तक -33000/39500
गोयल प्रेस से धामपुर रोड स्थित रामलीला मंदिर मैदान तक -22000/26500
रेलवे स्टेशन नगीना से तहसील तक -33000/39500
तहसील से थाना होते हुए पहाड़ी दरवाजे वाली रोड पर नंदपुर बाईपास बढ़ापुर तिराहा (नगर पालिका गेट तक)-26000/31200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें