प्रधानमंत्री का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू
बिजनौर। प्रधानमंत्री का परीक्षा पर चर्चा वर्ष 2023 में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। पंजीकरण आनलाइन है। चर्चा में सभी शिक्षा बोर्ड के कॉलेजों के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक प्रतिभाग कर सकते हैं। शासन से प्रतिभागियों का जिले का लक्ष्य तय है। प्रशासन तैयारी में जुटा। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने कालेजों से अधिक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनवरी माह में परीक्षा पर चर्चा वर्ष 2023 कार्यक्रम है। चर्चा में सभी शिक्षा बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक प्रतिभाग कर सकते हैं। जिले के 384 विद्यालयों के लिए 5588 विद्यार्थी, 1728 शिक्षक व 576 अभिभावकों का लक्ष्य निर्धारित है।
चर्चा में प्रतिभाग करने के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू है। चयनित प्रतिभागी चर्चा में शामिल होंगे। परीक्षा में क्रिएटिव राइटिंग के लिए विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक के लिए अलग अलग टॉपिक तय है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 दिसंबर है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने सभी विद्यालयों को निर्देश भेज दिए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए डीआईओएस कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
ये है टॉपिक
विद्यार्थियों के लिए
1- हमारी आजादी के नायक।
2- हमारी संस्कृति हमारा गर्व।
3- मेरी प्रिय किताब।
4- आने वाली पीढ़ियों के लिए वातावरण सुरक्षा।
5- अच्छा स्वास्थ्य क्यों जरूरी है।
6- मेरा स्टार्ट अप का सपना।
7- सीमाओं के बिना सपना।
8- विद्यालयों में सीखने के लिए खिलौने और खेल।
शिक्षकों के लिए
1- हमारी धरोहर।
2- सीखने के लिए समर्थ वातावरण।
3- कौशल के लिए शिक्षक।
4- पाठ्यक्रम का कम भार परीक्षा।
5- भविष्य में शिक्षा की चुनौतियां।
अभिभावकों के लिए
1- मेरा बच्चा मेरा अध्यापक।
2- प्रौढ़ शिक्षा सभी को साक्षर करना।
3- सीखना और एक साथ बढ़ना।