फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवा संगम कार्यक्रम में अपनी स्कूली यादों को ताजा किया

Thu, 12 Jan 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित युवा संगम (पुरातन छात्र) कार्यक्रम में पुरातन छात्रों ने अपनी यादों को ताजा किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह के निर्देशन में अक्षि अग्रवाल प्रांतीय सदस्य पूर्व छात्र परिषद, पंकज विनोई, हरपाल सिंह क्षेत्रीय सेवा प्रमुख, देवेन्द्र कुमार जिला संघचालक, कृष्ण कुमार, धर्मवीर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, स्वर्ण सिंह प्रधानाचार्य हसनपुर, विकास कर्णवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। परिधि शर्मा, कृतिका पाराशर, वैष्णवी शर्मा, रिमझिम शर्मा, अक्षरा कौशिक, श्रीयांशी गर्ग ने सरस्वती वंदना, स्वागत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में मयंक माहेश्वरी, आदित्य बंसल, विनोद कुमार यादव, रजनीश कुमार, शक्ति शर्मा, अमोल अग्रवाल, संकेत एडवोकेट, पराग अग्रवाल, रोहन, मनोज कौशिक आदि पुरातन छात्रों ने भाग लिया। कुलदीप शर्मा व अक्षि अग्रवाल ने अपने अनुभवों को बताते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन शैलेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें