फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर में दो दिन सर्दी का रेड अलर्ट, ठिठुरेंगे लोग

Sat, 20 Jan 2024 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सर्दी का का प्रकोप बना हुआ है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौसम विभाग ने जिले में दो दिन सर्दी का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन लोगों को सर्दी खूब सताएगी। शुक्रवार को भी सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूट गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बिजनौर को लेकर पहले ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मगर शुक्रवार को मौसम विभाग ने सर्दी कम नहीं होने से 21 जनवरी तक के लिए अब रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इन दो दिनों में भयंकर सर्दी पड़ने वाली है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने तैयारी करने की चेतावनी दी है। जिले में धूप निकले हुए 48 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। जिससे सर्दी अधिक सता रही है। शुक्रवार को कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसा। बाइक सवार लोगों की सर्दी में कंपकंपी छूट गई। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी कुछ दिनों और घना कोहरा छाएगा। जिससे सर्दी खूब सताएगी। जनवरी माह में सर्दी कम होने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

- सर्दी पड़ने से आवागमन हुआ प्रभावित
जिले में बीते तीन दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार को भी सर्दी अधिक होने से आवागमन प्रभावित हुआ। लोग रूक-रूककर अपनी मंजिल तक पहुंचे। वहीं बाजारों में भी ग्राहकों की कम भीड़ नजर आई। जिससे दुकानदार भी खाली बैठे रहे।
- घरों में ही रहे बच्चे और बुजुर्ग
सर्दी बच्चों और बुजुर्गो को अधिक प्रभावित कर रही है। अधिक सर्दी होने पर बच्चे और बुजुर्ग घरों में रहे। क्योंकि घर से बाहर निकलते ही सर्दी सता रही है। पिछले एक सप्ताह से लोग सर्दी की वजह से कंपकपां रहे हैं। गर्म कपड़ों में भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

-
जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान-

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
12 जनवरी- 10.8- 4.4

13 जनवरी- 16.4- 8

14 जनवरी- 16.6- 5.2
15 जनवरी- 16.6- 5.2
16 जनवरी- 16.4- 3.9

17 जनवरी- 12- 4.4

18 जनवरी- 10- 4.9

19 जनवरी- 9.8- 5

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें