फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना:: नगीना में 75 करोड़ के निवेश के मिले प्रस्ताव

Sat, 21 Jan 2023 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना में निवेश कार्यशाला को संबोधित करते डीएम उमेश मिश्रा।
विज्ञापन
- निवेश कार्यशाला में डीएम और एसपी ने व्यापारियों से किया संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नगीना। काष्ठ कला नगरी के नाम से मशहूर नगीना में 75 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। डीएम और एसपी के व्यापारियों से सीधा संवाद करने पर प्रस्ताव मिले। नगीना में पर्यटन व उद्योग की अपार संभावनाओं को गिनाते हुए उद्योगपतियों को सोच विकसित करने का संदेश दिया।
शनिवार की शाम धामपुर मार्ग स्थित एक बैंक्विट हॉल के सभागार में आयोजित निवेश कार्यशाला में नगीना के प्रमुख उद्यमियों के साथ सीधा संवाद करते हुए जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि नगीना देश- दुनिया में लकड़ी के हैंडीक्राफ्ट के लिए जाना पहचाना जाता है। लेकिन निवेश की कमी के चलते अपनी कला का प्रदर्शन तो यहां के स्थानीय मजदूर करते हैं, लेकिन निर्यात मुरादाबाद करता है। जिससे दुनिया में नगीना अपना ब्रांड व पहचान नहीं बना पाया।
विज्ञापन

उन्होंने नगीना के उद्यमियों से अपने दम पर निर्यात को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार चाहती है की अन्य प्रदेशों से ज्यादा बाहर के लोग पर्यटन के लिए अपने प्रदेश में आए इसके लिए सरकार निवेशकों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उद्योग लगाने के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी निवेशकों को 25 से 30 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। नगीना के विश्वविख्यात हैंडीक्राफ्ट को एक जिला एक उत्पाद में चयनित किए जाने के बाद जनपद में नगीना सहित तीन स्थानों पर 10 करोड़ की लागत से सामान्य सुविधा केंद्र खुलवा रही है। जिसमें नगीना में कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिसमें छोटे छोटे कारीगर केंद्र में लगी आधुनिक मशीनों के जरिए हैंडीक्राफ्ट के विशेष चीजें भी बना सकेंगे व अपनी कला का प्रदर्शन करने का पूरा अवसर मुहैया होगा।
सुविधा के लिए खुलेगी एकल खिड़की
जिलाधिकारी ने कहा कि निवेशकों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए सिंगल विंडो सिस्टम का भी वह शीघ्र उद्घाटन करने जा रहे हैं, जिसमें एक ही खिड़की पर मात्र आवेदन करने के बाद निवेश को की सभी समस्याओं का निस्तारण खुद हो जाएगा।
निवेशकों का लुभाने में पुलिस महकमा भी जुटा
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने भरोसा दिलाया कि निवेशकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में है। इसके लिए पुलिस महकमे में भी निवेशक सेल का गठन हुआ है। ताकि निवेशकों की किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो सके। उन्होंने कहा कि माहौल बदला है जो निवेशक कार्यशाला एक जमाने में मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में होती थी वह अब नगीना जैसे कस्बे में भी आयोजित हो रही है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पति ठाकुर विकास राजपूत के संचालन में आयोजित कार्यशाला में एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ संग्राम सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, प्रमोद चौहान, जुल्फिकार आलम, इरशाद मुल्तानी, प्रदीप गर्ग, इश्तियाक अहमद बाबू भाई, संजीव अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, द्वारिकेश शुगर मिल के अध्याशी अधिकारी सलिल आर्य, यतिन शर्मा, शेख शाहनवाज खलील, संजीव अग्रवाल विक्की, काजी अरशद मसूद, कय्यूम राईन, रोहित कुमार रवि, संजीव लाहोटी, हर्ष गोयल, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें