फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में चलेगा रीडिंग कैंपेन

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में चलेगा रीडिंग कैंपेन
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए रीडिंग कैंपेन चलाया जाएगा। रीडिंग कैंपेन अभियान की शुरुआत नवंबर से होगी। इसमें छात्र-छात्राएं जोर-जोर से साथ मिलकर पढ़ेंगे और याद करने का अभ्यास करेंगे। शिक्षा महानिदेशक वीके आनंद ने इस संबंध में बिजनौर समेत सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
रीडिंग कैंपेन अभियान में छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर उपलब्ध लाइब्रेरी की मनमोहक और चित्रों से सजी पुस्तकों के माध्यम से पढ़ना सिखाया जाएगा। इसमें दीक्षा ऐप आदि पर उपलब्ध सामग्रियों की सहायता से पढ़ना सिखाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक सप्ताह विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पढ़ने की दिव्या को मनोरंजक और रुचिकर बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें कैलेंडर तथा अन्य सामग्रियां समय-समय पर राज्य स्तर द्वारा भेजे जाएंगी। साथ ही शिक्षक छात्रों के अभिभावकों को भी इस संबंध में व्हाट्सएप आदि के माध्यम से छात्र-छात्राओं को घर पर अभ्यास कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के बनाएं जाएंगे तीन समूह
इस कैंपेन में विद्यालय स्तर पर छात्रों को कक्षावार न पढ़ा कर उनके तीन समूह बनाएं जाएंगे। पहला बाल वाटिका से कक्षा दो तक, दूसरा कक्षा 3 से 5 तक तथा तीसरा 6 से 8 तक समूह बनेगा। बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि किसी भी विषय को याद करने के लिए समझने के लिए पढ़ना अति आवश्यक है। इसलिए सभी शिक्षकों, अभिभावकों को मिलकर इस कैंपेन को सफल बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें