कल्हेड़ी सहित कई क्षेत्रों में देर रात आयोजित मिलादुन्नबी कार्यक्रम
जलालाबाद। ईद मिलादुन्नबी पर हजरत मोहम्मद साहब को नजराना-ए-अकीदत पेश करने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मुस्लिमों ने क्षेत्रीय अंजुमनों के साथ हुजूर की शान में हम्द और नात पढ़ते हुए जुलूस निकाले।
जलालाबाद के गांव मुबारकपुर कल्हेड़ी, किशोरपुर, खाईखेड़ी, अलीपुरा क्षेत्र में हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर जश्न के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुबारकपुर कल्हेड़ी में मुंशी इरफान, ग्राम प्रधान मो. जाकिर, फहीम अंसारी, हाफिज शाकिर, मो.नाज, मास्टर शकील, कलीम अहमद, लड्डन खां, मो.जुनैद, मो.आफताब, खुर्शीद की देखरेख में जुलूस निकाला गया। सैय्यद शाह विलायत की मजार से शुरू हुआ जुलूस सरकार की आमद मरहबा, हुजूर की आमद मरहबा.. नारों के साथ क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा।
किशोरपुर उर्फ रम्मनवाला में हाफिज नूर हसन, मो.हाफिज, नूर हसन, मो.आसिफ, मो.शहजाद की देखरेख में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। खाईखेड़ी मीरापुर में गुलाम मुस्तफा, रिजवान रजा, शाकिर अली की देखरेख और गांव अलीपुरा में मौलाना शकील, सूफी नफीस की देखरेख में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में आस-पास के क्षेत्रों मुस्लिमों ने शिरकत की।