फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद में भारतीय राष्ट्रीय विराट कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
नजीबाबाद में कुश्ती-दंगल में पहलवानों का परिचय कराते मुख्यअतिथि। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बिजनौर के रवींद्र ने हरियाणा के रोमियो को दी पटकनी
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। भारतीय राष्ट्रीय विराट कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ आरंभिक मुकाबले जीते।
आरंभिक मुकाबले में नजीबाबाद के पहलवान फैज ने हरिद्वार के आशीष और बिजनौर के रवींद्र ने हरियाणा के अशोक को पराजित किया।
शुएब पहलवान अखाड़ा की ओर से सद्दाम पहलवान, शाहिद कुरैशी, शरीफ खलीफा, यूसुफ की देखरेख में हर्सवाड़ा में भारतीय राष्ट्रीय विराट कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शाहनवाज आलम ने मो. सुहेल, शाहनवाज मंसूरी, मो.अहसान की उपस्थिति में ओपन कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रेफरी धनी पहलवान रुड़की, हाजी अतीक पहलवान आढ़ती की देखरेख में आयोजित चार दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के आरंभिक मुकाबलों में पंजाब के जग्गा पहलवान ने दिल्ली के अनुज पहलवान को, नजीबाबाद के पहलवान फैज ने हरिद्वार के आशीष पहलवान को, नजीबाबाद के ही जितेंद्र ने हरियाणा के आशु पहलवान को पराजित किया। अन्य मुकाबलों में पंजाब के राहुल ने हरियाणा के रोमियो, दिल्ली के रवि ने बिहार के अशोक को, कलियर के जावेद कादिर गनी ने हरियाणा के अशोक को, बिजनौर के पहलवान रवींद्र ने हरियाणा के अशोक को पराजित किया।
जगादरी के पहलवान जॉनी और दिल्ली के पहलवान रविंदर के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें