फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों में उत्तराखंड से बाहर खनिज संपदा भेजे जाने के वन निगम के फैसले से खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
खनिज संपदा अन्य राज्य में ले जाने को जारी होंगे रवन्ने
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। उत्तराखंड के वन आरक्षित क्षेत्र की नदियों की उपखनिज को प्रदेश से बाहर विक्रय करने के ई-रवन्ना पोर्टल खुलने से भागूवाला क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों में खुशी की लहर है।
उत्तराखंड वन निगम देहरादून द्वारा कोटावाली नदी से उप खनिज को प्रदेश से बाहर विक्रय करने का ई रवन्ना पोर्टल खोला गया है। निगम ने आरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद हरिद्वार की रवासन प्रथम व द्वितीय और कोटावाली नदी में उत्तराखंड राज्य से होने वाले उपखनिज को प्रदेश से बाहर विक्रय हेतु ई-रवन्ना पोर्टल खोले जाने की अनुमति से संबंधित निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड विकास निगम कौड़िया में कार्यरत सेक्शन इंचार्ज बुधराम चौहान ने बताया कि संबंधित आदेश वन निगम के पोर्टल पर जारी किया गया है। जल्द ही उत्तराखंड की खनिज संपदा को अन्य राज्य में ले जाने संबंधी रवन्ने जारी किए जाएंगे। उत्तराखंड की खनिज संपदा को अन्य प्रदेश में ले जाने के लिए रवन्ने जारी होने की खबर से क्षेत्रीय ट्रांसपोर्टरों में खुशी है। खनन कार्य से जुड़े ट्रांसपोर्टर मो.अहसान, खालिद, महमूद, अतीक, तसलीम अहमद, मुकीम आदि ने उत्तराखंड वन निगम के इस फैसले से क्षेत्र के अनेक मजदूरों को आर्थिक रूप से फायदा पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें