50 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
मंडावर। सदा सोशल वेलफेयर सोसायटी मंडावर ने 50 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की। इस किट में पांच किलो आटा, तीन किलो चावल, एक किलो आलू, एक किलो प्याज, आधा किलो चीनी, आधा किलो तेल, एक किलो दाल, मसाले, साबुन, सैनिटाइजर, मास्क आदि शामिल थे। कस्बे के मोहल्ला बनजारान, मंगल बाजार, बाजार कलां, शाह विलायत, फारसटोली, आयशा कॉलोनी, आचारजान आदि में परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। पुलिस प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद सोसायटी के लोगों ने अलग-अलग टीम बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए घर-घर जाकर राशन बांटा। इस दौरान सोसायटी के प्रबंधक व डायरेक्टर राहिद अनवर, सदस्य शमशाद अहमद, अनवर मलिक, शाकिर अब्बासी आदि उपस्थित रहे।