फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के कारण टला राशन डीलर का चुनाव

विज्ञापन
रेहड़ में राशन डीलर की दुकान के चयन के समय जमा भीड़ को शांत करते पुलिस कर्मी । - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हंगामे के कारण टला राशन डीलर का चुनाव
विज्ञापन

रेहड़। रेहड़ में राशन डीलर का चुनाव गांव वालों के हंगामे की वजह से नहीं हो पाया। अब चुनाव के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई है।
गांव रेहड़ में मंगलवार को राजकीय नवरत्न इंटर कालेज में राशन डीलर के चुनाव के लिए खुली बैठक हुई। पंचायत में पहले से ही दो दुकान संचालित हैं। आवश्यकता के अनुसार पंचायत द्वारा एक अन्य दुकान का प्रस्ताव भेजा गया था। चुनाव पर्यवेक्षक एडीओ आईएसबी बृजेश सिंह ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई। बतौर प्रत्याशी तीन महिलाओं सीमा, सुनीता तथा रजिया ने अपने आवेदन जमा किए। आरोप है कि चुनाव अधिकारियों द्वारा सुनीता व रजिया के स्वयं सहायता समूह को निष्क्रिय बताते हुए दोनों के आवेदन लेने से मना कर कर दिया। इस पर गांव वालों ने ग्राम प्रधान व चुनाव अधिकारियों पर एक पक्ष से हमसाज होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर अधिकारियों ने कॉलम पूरा नहीं होने की बात कहते हुए बैठक को स्थागित करते हुए 24 दिसंबर को चुनाव कराने की बात कही है। उधर चुनाव पर्यवेक्षक बृजेश कुमार सिंह का कहना है की अधिकारियों के सलाह के बाद आगामी तिथि की घोषणा की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान खुर्शीद आलम, सचिव इरफान अली मंसूरी, राजीव कुमार तथा सुरक्षा की दृष्टि से सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया, एसओ रेहड़ विजेंद्र सिंह, कोतवाल अफजलगढ़ नरेश कुमार, थानाध्यक्ष शेरकोट अनुज तोमर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें