फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खत्म हो सकती है राशू चौहान की संविदा, शासन से मांगी राय

विज्ञापन
विज्ञापन
-बीएसए की ओर से मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक को लिखा गया पत्र
विज्ञापन

-पत्र में कहा, रिश्वत लेने के प्रकरण से धूमिल हुई है विभाग की छवि
-पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिए गए थे नूरपुर ब्लॉक प्रमुख के पति

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग में मिड डे मील के जिला समन्वयक राशू चौहान की संविदा समाप्त होना तय है। मगर, अभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसी क्रम में मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक को पत्र प्रेषित किया गया है। इसमें प्रकरण के गंभीर और विभाग की छवि धूमिल होने का हवाला देकर कार्रवाई के लिए राय मांगी है।
नूरपुर ब्लॉक की प्रमुख आंकाक्षा चौहान के पति राशू चौहान बेसिक शिक्षा विभाग में मिड डे मील डीसी के पद पर कार्यरत हैं। राशू चौहान को विजिलेंस की टीम ने ब्लॉक प्रमुख कार्यालय से पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए 26 जून को गिरफ्तार कर लिया था। टीम पकड़कर अपने संग बरेली ले गई। जहां 27 जून को कोर्ट ने राशू चौहान को जेल भेज दिया था। फिलहाल राशू चौहान बरेली की जेल में बंद है। बता दें कि राशू चौहान ने साल 2022 तक मिड डे मील की आपूर्ति करने वाली संस्था को एनओसी देने की एवज में पचास हजार रुपये की रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान बरेली की ओर से डीएम बिजनौर को इस कार्रवाई के संबंध में पत्र भेजा गया। जिसके चलते अब बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक को लिखा गया पत्र लिखा गया है। जिसमें पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई है। कहा गया कि इस कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है और यह गंभीर मामला है। कहा गया कि बेसिक शिक्षा विभाग में राशू चौहान की सेवाएं बनाए रखना उचित नहीं होगा। पत्र भेजकर संविदा समाप्ति को लेकर राय मांगी गई है।
सीडीओ पूर्ण बोहरा ने बताया कि शासन को पत्र भेजा गया है। वहां से जो भी निर्देश आएंगे, उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें