संवाद न्यूज एजेेंसी
हल्दौर। गत वर्ष का बकाया भुगतान मिलने के बाद राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने बिलाई चीनी मिल पर 21 दिन से चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को समाप्त कर दिया।
इससे पहले किसानों की बैठक हुई, जिसमें मिल के सहायक महाप्रबंधक गन्ना सुरेंद्र सिंघल, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह, संगठन के जिला संयोजक भीम सिंह, जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी, जिला युवा अध्यक्ष योगेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू जिला उपाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह के बीच वार्ता हुई। इसमें मिल अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल का समस्त बकाया भुगतान और चालू सत्र का ढ़ाई करोड़ रुपये प्रतिदिन दिया जा रहा है। इसके बाद क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया।
बकाया भुगतान मिलने पर निकाला रोड शो
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं भुगतान मिलने पर गांव नांगलजट तक करीब दो किलोमीटर रोड़ शो निकालकर खुशी जाहिर की गई। संगठन की आईटी सेल के मुरादाबाद मंडल प्रभारी गौरव कुमार, जिला उपाध्यक्ष कावेंद्र सिंह, हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष सुजान सिंह, गोविंद कुमार उर्फ बिट्टू, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, शकील अहमद, मुनेश त्यागी, ताहिर अहमद, ब्रजपाल सिंह, चेयरमैन परशुराम सिंह, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
मनोनीत किया
हल्दौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर के पदाधिकारियों ने मिल गेट पर हुई बैठक में उमराज राठी को आईटी सेल मुरादाबाद मंडल का युवा सचिव, डॉ. संजीव कुमार को जिला उपाध्यक्ष, अंकुल चौधरी को मंडल महासचिव मनोनीत किया। संवाद