बरुकी के ग्राम शादीपुर में रामलीला में राम राजतिलक का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : BIJNOR
शादीपुर में रामलीला मंचन का हुआ समापन
बरुकी। ग्राम शादीपुर में रामलीला का सोमवार की रात्रि समापन हो गया। अंतिम दिन राज तिलक लीला का आयोजन किया गया।
ग्राम शादीपुर में हो रही रामलीला में राम के वन से अयोध्या लौटने की लीला का मंचन किया गया। इसके उपरांत राज तिलक हुआ। ग्रामीणों ने जमकर श्री रामचंद्र जी के जयकारे लगाए। इस अवसर पर वाचक राम बहादुर सिंह ने यमराज बैठे त्रिलोका, हर्षित भय गए सब शोका चौपाई का वाचन किया। रामलीला के अंत में कमेटी के प्रधान परमवीर सिंह ने समस्त ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बृज बहादुर सिंह, सचिन मौर्य, विपिन मौर्य, विकास कुमार, अर्जुन कश्यप, कुड़वा कश्यप, सत्यवीर सिंह, गौतम ,सोनू शर्मा, वरुण गुप्ता, आयुष कुमार आदि मौजूद रहे।