फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला का राजतिलक के साथ हुआ समापन

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम छितावर में रामलीला के समापन में राजतिलक के दौरान आरती करते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
रामलीला का राजतिलक के साथ हुआ समापन
विज्ञापन

किरतपुर। ग्राम छितावर स्थित श्री झारखंडी रामलीला समिति की ओर से चल रही रामलीला का राजतिलक के साथ समापन हो गया।
श्री झारखंडी रामलीला समिति की ओर से गांव के कलाकारों द्वारा भगवान राम के चरित्र का मंचन हो रहा था। 14 वर्ष का वनवास काटकर अपनी पत्नी सीता और छोटे भाई लक्ष्मण तथा अपने परम भक्त हनुमान के साथ अयोध्या नगरी लौटे भगवान राम को आयोध्या का कार्यभार सौंपा गया। सोमवार को भगवान राम का राजतिलक किया गया। इस दौरान पंडित आदेश कुमार शर्मा ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर राज्याभिषेक कराया। इस अवसर पर रामलीला समिति के प्रबंधक सोनू कुुमार, कोषाध्यक्ष मुन्नू सिंह, मुदित कुमार शर्मा, वीर सिंह उर्फ बबलू कश्यप, शिवकुमार शर्मा, सुनील प्रजापति, शिव कुुमार उर्फ चुन्ना आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें