रामगंगा बांध का जलस्तर 357.660 मीटर हुआ
कालागढ़। एक सप्ताह पहले कालागढ़ एवं पहाड़ियों पर हुई बारिश के कारण रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर 357.660 मीटर हो गया। बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि बांध के जलाशय में पहाड़ों से पानी का आना जारी है। बांध के जलाशय में पानी का संग्रह किया जा रहा है।