फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा बांध का जलस्तर 355.880 मीटर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा बांध का जलस्तर 355.880 मीटर पहुंचा
विज्ञापन

कालागढ़। उत्तराखंड की पहाड़ियों पर हो रही बारिश की वजह से रामगंगा बांध के जलस्तर में वृद्धि जारी है। बांध का जलस्तर 355.880 मीटर तक पहुंच गया है। पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण कालागढ़ के रामगंगा बांध का जलस्तर धीरे धीरे बढ़ रहा है। सोमवार को शाम चार बजे बांध की झील का स्तर 355.880 मीटर रिकार्ड किया गया। ईई नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि बांध के जलाशय में 356 मीटर जल संग्रह करने की अनुमति विभाग के उच्च अधिकारियों से मिल गई है। एक सितंबर से बांध का जलस्तर 358 मीटर तक ले जाया जा सकेगा। उसके बाद बारिश कम हो जाती है। फिर कोई खतरा नहीं होता है। बांध के बढ़ते जलस्तर को लेकर रामगंगा पावर हाउस के अधिकारियों को लिखा जा रहा है कि वह अपनी टर्बाइन बिजली उत्पादन के लिए तैयार रखें। यदि बांध से पानी की निकासी करनी पड़ी तो वह बिजली उत्पादन के जरिए की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें