फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाला गया रामडोल जुलूस

विज्ञापन
नांगलसोती के गांव अभिपुरा के जुलूस में राधा-कृष्ण की झांकी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
धूमधाम से निकाला गया रामडोल जुलूस
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। नगर के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सुंदर झांकियों और भजन-कीर्तन के साथ मनाया गया। गांव अभिपुरा में आकर्षक झांकियों के साथ रामडोल जुलूस निकाला गया।
नांगलसोती के गांव अभिपुरा में रामडोल समिति के नेतृत्व में बैंड बाजे और सुंदर झांकियों के साथ रामडोल जुलूस निकाला गया। जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर गांव की अनेक गली मोहल्लों से गुजरा। जुलूस में राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, सुदामा-कृष्ण सहित कई झांकियां शामिल रही। जुलूस मार्ग में पूर्व ग्राम प्रधान सुनील कुमार के घर सामने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जुलूस का शुभारंभ कामेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। जुलूस की व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। जुलूस में पूर्व ग्राम प्रधान सुनील कुमार, अरुण कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, न्यू लक्ष्मी नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। शिव शक्ति धाम मंदिर से शुरू हुई भगवान श्रीकृष्ण की पालकी कत्था फैक्टरी के पास से न्यू लक्ष्मी नगर, बिजली घर कॉलोनी, शेरपुरगढ़ू होते हुए वापस मंदिर पर संपन्न हुई। जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ समाजसेवी आकाश कान्हा कर्णवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता चौ. ईशम सिंह ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर किया। वहीं, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में महिला मंडल की प्रेमलता शर्मा, डॉ. अलका, मधुबाला, बरखा ने जन्माष्टमी पर कीर्तन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें