फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राजपूत करणी सेना ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा

Tue, 09 May 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से हुआ आयोजन
विज्ञापन

- सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ किया जा रहा राजनीतिक षड्यंत्र
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बैनर तले मंगलवार को हिंदू सुरजा महाराणा प्रताप की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। साथ ही साथ पूरे शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के जीवन और उनके शौर्य पराक्रम की चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दादा योगेंद्र सिंह कटार, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी, प्रदीप चौहान ने क्षत्रिय बोर्ड की मांग की, अजीत राणा पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी ने एट्रोसिटी एक्ट, इतिहास संरक्षण के लिए मांग की, कुंवर रसिक चौहान मंडल अध्यक्ष ने वर्ष 2024 मई तक एक राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा बिजनौर विधानसभा में लगवाने की घोषणा मंच से की। क्षत्रिय समाज के साथ हो रहे अत्याचार, इतिहास संरक्षण, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए आदि ऐसे तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा है। खाप पंचायत बुलाकर डराने की कोशिश की जा रही है। इसे राजपूत समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सात कदम से कदम मिलाकर करणी सेना चलेगी। षड्यंत्रकारी जो भी होगा उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने कहा कि अगर फैसला जंतर-मंतर पर होगा, तो हमारा समाज भी वहीं पहुंचेगा और फैसला भी वहीं होगा। जिला अध्यक्ष शेखर लाडयान, युवा जिलाध्यक्ष दीपक राजपूत आदि ने हजारों की संख्या में राजपूत सरदार एक मंच पर एकत्रित करने के लिए अपनी पूरी बिजनौर टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें