फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस पर राजीव सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। जनपद बिजनौर में प्रति हेक्टेयर अधिक गन्ना पैदा कर क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी राजीव सिंह को किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। गांव बागड़पुर निवासी राजीव पुत्र जयपाल सिंह ने प्रति हेक्टेयर 1812 क्विंटल गन्ने की फसल पैदा कर जनपद बिजनौर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को किसान सम्मान दिवस पर कृषि विभाग (कृषि तकनीकि प्रबंध अभिकरण बिजनौर) द्वारा जिले में आयोजित किसान सम्मान समारोह में राजीव सिंह को प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा सात हजार रुपये व प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया है। किसान राजीव को मिले इस सम्मान से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें