फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - राजस्थान की टीम ने लिया जल शोधन प्रणाली का जायजा

Wed, 10 May 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिजनौर। राजस्थान के स्वच्छ भारत मिशन के अफसरों ने मंगलवार को बिजनौर में पहुंचकर जल शोधन प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए पूरी प्रक्रिया को समझा। सीवर के पानी से नहीं निकल रही गंदगी को खाद के रूप में इस्तेमाल करने की प्रक्रिया को भी जाना।
मंगलवार को राजस्थान सरकार की ओर से नामित स्टेट कोऑर्डिनेटर पवन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से बलवीर सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के अभियंता हिमांशु भटनागर, एसडब्ल्यूएम विशेषज्ञ आशीष जोशी, यूनिसेफ राज्य सलाहकार आशीष जोशी, राज्य सलाहकार अनिरुद्ध खन्ना ने बिजनौर के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद एजाज अली हॉल के निकट वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम का भी निरीक्षण किया गया। इसके अलावा आदर्श सेप्टिक टैंक का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरी टीम ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंच रहे पानी और वहां से साफ होकर निकल रहे पानी का भी जायजा लिया। साथ ही इस पूरी प्रक्रिया को विस्तार से देखा। नगर पालिका परिषद बिजनौर के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार से इस प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की। साथ ही इस टीम ने यह भी जायजा लिया की सीवर के पानी से निकलने वाली गंदगी को खाद के रूप में कैसे इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी, जलकल अवर अभियंता मूलचंद सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हरीश गंगवार, हर्ष यादव, ज्योति प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें