कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व के लिए कर्नाटक राज्य से नौ हाथी आने के बाद अब वन विभाग राजाजी नेशनल पार्क के लिए भी हाथी लेकर आएगा।
उत्तराखंड के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन डीवीएस खाती ने सोमवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व के तहत कालागढ़ के ऐलीफेंट कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को हाथी के नियंत्रण के लिए लगाए गए महावत को जल्दी से इनके नियंत्रण को सिखाने के निर्देश दिए। कर्नाटक से आए महावत को वापस जाना है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के अलावा उत्तराखंड में अभी और भी हाथी कर्नाटक से लाए जाने हैं। राजाजी नेशनल पार्क के लिए 25 या 30 तक हाथी लाए जाने पर विचार हो रहा है। कालागढ़ के अलावा हरिद्वार व हल्द्वानी में हाथियों के लिए ऐलीफेंट कैंप बनाए जाएंगे। कर्नाटक से आने वाले हाथियों को यहां रखकर उत्तराखंड के ट्रेंड किया जाएगा।