फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मालन नदी पर पुल बनाने का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
नांगलसोती के गांव पूंडरीकला में ग्राम प्रधानों की बैठक को संबोधित करते किसान नेता दिगंबर सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मालन नदी पर पुल बनाने का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

नांगलसोती। ग्राम प्रधानों की बैठक में गांव पूंडरीकलां के पास मालन नदी पर पुल बनाने का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने जल्द ही डीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव पूंडरीकलां में किसान नेता चौ. दिगंबर सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों और प्रतिनिधियों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि गांव पूंडरीकलां के सामने ग्रामीण हर वर्ष जन सहयोग से अस्थायी पुल का निर्माण करते हैं, जो अक्सर बरसात में बह जाता है। पुल बह जाने से पूंडरीकलां, पूंडरी खुर्द, सबलपुर बीतरा, कामराजपुर, किरतपुर, ताहरपुर सहित कई गांवों का आपस में संपर्क टूट जाता है। ग्रामीण कई दशक से मार्ग पर पुल निर्माण की मांग शासन से कर रहे हैं। ग्राम प्रधानों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। भाकियू नेता चौ. दिगंबर सिंह ने पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन करने का आश्वासन दिया। बैठक में सुधीर कुमार, अब्दुल हक, आफाक, गीता देवी, सत्यपाल सिंह, वितेश कुमार, अवनीश, पतराम सिंह, मो. अहमद, राहुल कुमार, महिपाल, प्रमोद कुमार, राजकुमार, उदय सिंह, गौरव, औजेश, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें