फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने सदन में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए संपूर्ण पौष्टिक आहार देने की मांग उठाई

विज्ञापन
सांसद गिरीशचंद्र - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
मिड-डे मील में पौष्टिक आहार देने की मांग उठाई
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद्र ने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की है कि वे मिड-डे मील योजना के तहत ऐसा संपूर्ण आहार दें, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास हो सकें। मिड-डे मील योजना केवल बच्चों का पेट भरने के मकसद तक ही सीमित न हो।
विज्ञापन

सांसद ने वार्ता में कहा कि उनके स्तर से यह मांग सदन में उठाई गई है। उनका कहना है कि मिड-डे मील योजना के तहत पूरे देश में माध्यमिक और लघु माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को दोपहर का भोजन दिया जाता है। इस योजना में केंद्र और राज्य सरकारें मिल कर 75 : 25 के अनुपात में व्यवस्था करती है। कहा कि पौष्टिक आहार देने से कुपोषण को काफी हद तक रोका जा सकता है। यह योजना केवल बच्चों को उनका पेट भरने के मकसद तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए। कहा कि मिड-डे मील के तहत बच्चों को पौष्टिक आहार देना आज तक नहीं हो पाया। भोजन के साथ अंडे, दूध, फल, ड्राई फ्रूट्स आदि को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें