एमएसपी कमेटी भंग करने की मांग उठाई
चांदपुर। भाकियू की बबनपुरा पुलिस चौकी पर चौधरी लुधियान सिंह की अध्यक्षता और विकास कुमार के संचालन में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि हरियाली तीज व छात्र छात्राओं की परीक्षा होने के कारण सड़क जाम करने का निर्णय स्थगित किया गया है।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गठित एमएसपी कमेटी को भंग कर कमेटी में जनपक्षीय एवं किसान हितैषी को शामिल करने, एमएसपी के गारंटी का कानून बनाने की मांग की। कमेटी में किसान आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले कृषि प्रधान राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि के किसी किसान संगठन के प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया गया। पंचायत में महीपाल सिंह, रोहिताश सिंह, सोमपाल सिंह, हुकुम सिंह, रामपाल सिंह, नवनीत सिंह, कुलदीप शर्मा, जसवंत सिंह, नामधारी सिंह, प्रताप सिंह चाहल, हरिराज सिंह, रोहिताश फौजी, विजयपाल सिंह, राजीव कुमार, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
हीमपुर दीपा। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रावटी में रविवार को भाकियू के राष्ट्रीय आह्वान पर भाकियू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष संजय तोमर को कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा। इस दौरान जिला सचिव कल्याण सिंह, रोहतास राठी, वीरेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, आनंदपाल, पप्पू, विपिन कुमार, संजीव कुमार, कालू सिंह, शमशेर सिंह, बलदेव सिंह, तरसेम सिंह, मुकेश कुमार, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।