फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में भरा बारिश का पानी

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव अगवानपुर स्थित गौशाला में भरा पानी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गोशाला में भरा बारिश का पानी
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। क्षेत्र व पहाड़ों में हो रही भारी वर्षा के चलते अगवानपुर स्थित गोशाला में पानी भरा करीब 300 गोवंश को मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी व सीबीओ ने पानी से बाहर निकलवाकर सुरक्षित स्थानों पर भिजवाया। सोमवार रात पहाड़ों व क्षेत्र में हुई बारिश के चलते अगवानपुर स्थित वृहद गो सरंक्षण केंद्र में 3 फुट तक पानी भर गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने टीम के साथ गोशाला पहुंचे और गोशाला कर्मचारियों की मदद से गोवंश को पानी से बाहर निकलवाकर निकटवर्ती फार्म में भिजवाया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि गोशाला में दोबारा ऐसी परेशानी न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम कराने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि निकट में बहुत बड़ा तालाब भी है, जिसके चलते यहां की मिट्टी में पानी के समा जाने की क्षमता न के बराबर है। इसके लिए शीघ्र ही योजना के अनुसार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें