फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन रहा अस्तव्यस्त

विज्ञापन
नजीबाबाद में स्टेशन मार्ग से वर्षा के बीच गुजरती युवती। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बारिश से जनजीवन रहा अस्तव्यस्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्तव्यस्त रहा। क्षेत्र में 24 घंटे में 85 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद लगभग तीन बजे से देर शाम तक वर्षा होने से जन-जीवन प्रभावित हुआ। मोहल्ला मुगलूशाह, मकबरा, हवेलीतला, वाहिदनगर, बाजार कल्लूगंज के संपर्क मार्गों और बाजार में पानी भरने से क्षेत्रवासियों को परेशानी हुई। मुगलूशाह क्षेत्र के कई मकानों में भी पानी भर गया। वर्षा से कई क्षेत्रों में धान और गन्ने की फसल को नुकसान हुआ। सोमवीर सिंह, मो. अनीस, अशोक कुमार, सुमेर का कहना है कि करीब एक सप्ताह से धान की फसल पर वर्षा से प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। धान की फसल वर्षा और हवा से खेतों में गिर गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें