फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिन भर होती रही बारिश, जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर/ शेरकोट। शनिवार को दिन भर हुई तेज बारिश और हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा। शुक्रवार अल सुबह बारिश शुरू होने से मौसम बदला।
विज्ञापन

बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, पर कामकाज भी प्रभावित हुआ। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूलों की छुट्टी रही, जिससे सड़कें सुनसान रहीं। लोग केवल जरूरी काम से ही बाहर निकले। किसानों की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। किसान मनोज कुमार, विजयपाल सिंह आदि ने खेतों में पानी भरने से पशुओं के चारे की समस्या और धान की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव बताया। धामपुर चीनी मिल के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने गन्ने को बारिश से नुकसान न होने की बात कही, पर तेज हवा से गिरने पर क्षति की संभावना अधिक है। सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने भी इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें