फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों के प्रति जागरूक रहें रेलकर्मी : शलभ सिंह

विज्ञापन
नजीबाबाद में मंडलीय पदाधिकारियों का स्वागत करते रेलकर्मी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
अधिकारों के प्रति जागरूक रहें रेलकर्मी : शलभ सिंह
विज्ञापन

नजीबाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री शलभ सिंह ने रेलकर्मियों से अधिकारों और शोषण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। 15 सूत्रीय मांगों को लेकर यूआरएमयू ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर मंडलीय गेट मीटिंग में सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
एनआरएमयू के शाखा अध्यक्ष प्रवेश बरनवाल, शाखा सचिव सीपी सिंह के नेतृत्व में मंडल स्तरीय गेट मीटिंग में रेलकर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित मंडलीय रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर हुंकार भरी। मंडल अध्यक्ष एसके उपाध्याय और मंडल सचिव शलभ सिंह ने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट मीटिंग एवं प्रदर्शन में रेलकर्मियों ने 15 सूत्रीय मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, मंडल के कर्मचारियों की प्रतिवर्ष वरीयता सूची जारी करने आदि की मांग की। इस दौरान सुनील कुमार, राज बब्बल, नरेंद्र कुमार, ललित कुमार, मनोज, योगेंद्र, संजीव, पीयूष कांत, अरविंद, संजय, जगदीश, सचिन, अश्वनी, रोहित, जहीर, मो. अफसार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें