फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बढ़ी रेलवे ट्रैक की सुरक्षा, पुलिस समझ रही तकनीकी पहलू

विज्ञापन
विज्ञापन
-सिविल पुलिस और रेल पुलिस ने की रेल ट्रैक सुरक्षा चेकिंग
विज्ञापन

-एसपी ने देर शाम बैठक लेकर सभी थाना प्रभारियों को दिए दिशा निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर/नजीबाबाद/जलालाबाद। देशभर में हो रही ट्रेन पलटाने की साजिशों के बीच जिले में अलर्ट है। इसी क्रम में रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिविल पुलिस और रेल पुलिस ने रविवार को संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान भी चलाया। वहीं, सिविल पुलिस रेल ट्रैक की सुरक्षा संबंधी तकनीकी पहलुओं को भी समझा। रेल ट्रैक के आस पास सीसीटीवी लगवाए जाने की कवायद होने लगी है।
रविवार को सिविल और रेलवे पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंग और रेल ट्रैक का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेल ट्रैक सुरक्षा संबंधी खामियां चिन्हित की गईं। नांगलसोती सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी रेल ट्रैक की चेकिंग की गई। नजीबाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर, जीआरपी प्रभारी पवन कुमार, एसआई सौरभ सिंह एंव आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन नजीबाबाद, कल्हेडी़ रेलवे क्रॉसिंग तथा आसपास की क्रॉसिंग पर चेकिंग अभियान चलाया। सिविल और रेलवे पुलिस ने रेल ट्रैक का भी सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से स्टेशन तथा अन्य क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाशी ली। संयुक्त टीम ने रेलवे ट्रैक, स्टेशन स्टॉल, स्टेशन परिसर के निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से दूर कराया। सिविल पुलिस के क्षेत्रीय दारोगाओं ने भी ग्रामीण क्षेत्रों नांगलसोती, मौअज्जमपुर नारायण रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भी रेल ट्रैक सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जीआरपी, आरपीएफ के साथ मिलकर रेल ट्रैक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


संदिग्ध की शिनाख्त के लिए खंगाले सीसीटीवी
तीन दिन पहले बिजनौर में रेलवे फाटक के पास चेंज ओवर के बोल्ट खुले मिले थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह साजिश भी हो सकती है। वहीं, आशंका जाहिर की जा रही है फाटक के पास बीते कई दिनों से एक विक्रेता को देखा जा रहा था, जिसकी पुलिस कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन


वर्जन:::
रेल ट्रैक सुरक्षा के संबंध में सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। फिलहाल सिविल पुलिस रेलवे ट्रैक के तकनीकी जानकारी भी जुटा रही है। वहीं, संयुक्त रूप से गश्त बढ़ा दी गई है।
...अभिषेक झा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें