बिजनौर में एक फैक्ट्री में अनुदानित यूरिया की जांच करते जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्र।
- फोटो : BIJNOR
अनुदानित यूरिया का प्रयोग रोकने के लिए छापा मारा
बिजनौर। शासन के निर्देश पर अफसरों ने औद्योगिक इकाईयों में यूरिया की जांच की। कहीं पर भी अनुदानित यूरिया का प्रयोग होता नहीं मिला।
औद्योगिक इकाइयों में अनुदानित यूरिया का प्रयोग रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्र, सहायक उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र जौहरी, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मनोज कुमार रावत, उपायुक्त उद्योग लोकेंद्र कुमार की टीम ने औद्योगिक इकाईयों पर छापा मारा। मैसर्स सुपर बोर्ड इंडस्ट्रीज दारानगर गंज रोड, मैसर्स मंगला प्लाइवुड नगीना रोड, मैसर्स रूबी केमिकल्स नगीना, मैसर्स अंबिका बोर्ड इंडस्ट्रीज जालबपुर गूदड़ नजीबाबाद, मैसर्स शिवा प्लाइवुड नजीबाबाद, मैसर्स रोजवुड नजीबाबाद व मैसर्स रुचि एंटरप्राइजेज नजीबाबाद पर छापा मारा गया। कार्यवाही के दौरान प्लाइवुड की चार औद्योगिक इकाइयों में टेक्निकल ग्रेड यूरिया, फार्मेल्डीहाइड यूरिया एवं मैदे से बनाकर मेलतिन का प्रयोग होता हुआ पाया गया। इस दौरान किसी भी निरीक्षित औद्योगिक इकाइयों में अनुदानित यूरिया नहीं मिला। संवाद