फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने क्वारंटीन सेंटर को सेनिटाइज कराया, आइशोलेट केंद्र पर 13 कोरोना संदिग्ध भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। पालिका की ओर से बृहस्पतिवार को कन्या इंटर कालेज में 30 बेडों के बने क्वारंटीन सेंटर को फिर सैनिटाइज किया गया है। इस सेंटर में अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया है। एसडीएम ने पालिका के अधिकारियों को क्वारंटीन सेंटर सैनिटाइज रखने के निर्देश दिए हैं। उधर, मनभावन बैक्क्वेट हाल में बने आइसोलेट केंद्र पर तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के करीब 13 कोरोना संदिग्धों को भर्ती कर आइसोलेट किया गया है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने वार्ड का निरीक्षण किया। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। ताकि कोई भाग न सके। आश्रय स्थल को पालिका की ओर से रोज सैनिटाइज कराया जा रहा है। इस मौके पर पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तोगी ने कहा कि पालिका स्तर से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वह टीम के साथ स्वयं पैनी निगरानी रखे हैं। इस मौके पर पुष्पेंद्र सक्सेना, अमित गुप्ता, आदित्य चौहान, विजय जैन, विजेंद्र सिंह, संयम जैन व सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें