फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल का कारवां सांस्कृतिक समारोह आयोजित

विज्ञापन
नजीबाबाद में सीबीएसई के आरओ डॉ.रणबीर सिंह कारवां सांस्कृतिक समारोह में दीप प्रज्ज्वलित करते। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर डॉ.रणबीर सिंह ने विद्यार्थियों को एकाग्रता और ऊर्जा के साथ शैक्षिक लक्ष्यों को पाने की सलाह दी। मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इंपीरियल स्कूल का कारवां सांस्कृतिक समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन

सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर देहरादून डॉ.रणबीर सिंह, सीईओ मनीष झा ने संयुक्त रूप से इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल का कारवां सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ.रणबीर सिंह ने अभिभावकों और शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति गंभीर रहने, बौद्धिक, चारित्रिक विकास से भविष्य संवारने और सोशल मीडिया के सदुपयोग की सलाह दी।
चेयरमैन ओमप्रकाश राजपूत, एमडी अशोक राजपूत, निदेशक दीपक राजपूत, प्रधानाचार्या डॉ. अंजना राजपूत के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुलदीप कांत शर्मा और याचना सिंह के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण नृत्य, देशभक्ति नृत्य सहित भारतीय संस्कृति से जुड़ी मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। प्री नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। चेयरमैन, एमडी, प्रधानाचार्या ने सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर को स्मृति चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें