फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी नृत्य से विद्यार्थियों ने लूटी वाहवाही

विज्ञापन
नगीना में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्र - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पंजाबी नृत्य से विद्यार्थियों ने लूटी वाहवाही
विज्ञापन

नगीना। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का रजत जयंती वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया।
रविवार रात्रि स्कूल प्रांगण में आयोजित वार्षिक उत्सव का शुभारंभ प्रबंधक चंद्रशेखर व प्रधानाचार्य पूर्णिमा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ स्कूल के छोटे बच्चों द्वारा एकल गीत व सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम में सोलो डांस में छात्र फैसल कुरैशी ने धमाल मचाया। कक्षा आठ की छात्रा नबिहा के नृत्य व गीत पर खूब तालियां बजी। सीनियर ग्रुप के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मुशायरा कार्यक्रम लोगों को बहुत पसंद आया। छात्र छात्राओं ने एक्शन सांग, पंजाबी नृत्य आदि ने खूब वाहवाही लूटी। पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, पुलिस उपाधीक्षक अर्चना सिंह ने कार्यक्रम के दौरान हुई प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर समाजसेवी शेख मोहम्मद अंजार, पालिका के पूर्व सभासद सिद्दीक मुल्तानी, शेख जमशेद, शेख मुनीर आलम, अजय महेश्वरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य पूर्णिमा सिंह ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें