फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की टीम ने जीता वॉलीबाल खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की टीम ने जीता वॉलीबाल खिताब
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। तरनतारन पंजाब की टीम ने रोमांचक फाइनल में बाजपुर की टीम को पराजित कर वॉलीबाल टूर्नामेंट का खिताब जीता।
श्री गुरुनानक यूथ क्लब बड़िया की ओर से आयोजित ओपन वॉलीबाल टूर्नामेंट का फाइनल तरनतारन पंजाब और बाजपुर की टीम के साथ खेला गया। तरनतारन पंजाब की टीम ने लगातार तीन सैट जीतकर बाजपुर की टीम को पराजित किया। मुख्य रेफरी सुुखविंदर सिंह और अवतार सिंह की देखरेख में संपन्न हुए फाइनल मुकाबले के विजेता को 50 हजार रुपये और उपविजेता को 20 हजार रुपये की धनराशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता आयोजन में सतनाम सिंह, जसविंदर, शिवा काम्बोज, सन्नी, गुर्जंट आदि का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में बाजपुर, बरेली, सहारनपुर, काशीपुर, हरिद्वार सहित विभिन्न क्षेत्रों से आईं करीब 18 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें