संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी की पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों की योजना पर चर्चा की।
कैठक में वक्ताओं ने बताया कि बिजनौर लोकसभा की सदर विधानसभा की 28 जून को नुमाइश ग्राउंड में एक विशाल जनसभा तय की गई। जनसभा को प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह एवं कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद लोक निर्माण विभाग संबोधित करेंगे।
जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल के संचालन में बैठक हुई। बैठक, निरीक्षण के दौरान पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, गोपाल अंजान, अरुण वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप, पूर्व सांसद भारतेंदु, पूर्व सांसद यशवंत सिंह, लोकसभा संयोजक सुमन त्यागी, लोकसभा प्रभारी अरुण वशिष्ठ, पश्चिम क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, अनूप बाल्मीकि, विनय राणा आदि उपस्थित रहे।
निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बिजनौर निर्माणाधीन आधुनिक रेलवे स्टेशन का अवलोकन निरीक्षण किया। उनके साथ क्लस्टर प्रभारी विजय शिवहरे, राज्यमंत्री दिनेश खटीक साथ रहे। उन्होंने निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री की जांच की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।