फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - जिला अस्पताल में परामर्श के साथ मनोरोगियों को मिलेगी दवाई

Mon, 23 Jan 2023 05:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल के मन कक्ष में हुई मनोरोग चिकित्सक की नियुक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला अस्पताल में अब मनोरोगियों को दवा भी मुहैया होगी। अभी तक केवल मानसिक रोग से ग्रसित लोगों को परामर्श देकर ही काम चलाया जा रहा था, लेकिन अब मन कक्ष में मनोरोग चिकित्सक की नियुक्ति हो गई है। जिसके चलते अब चिकित्सक मनोरोगियों की स्थिति के अनुसार दवाई देंगे।
सरकार की ओर से जिला अस्पताल में मन कक्ष की शुरूआत की गई है। जिसमें मरीजों की काउंसलिंग कर मानसिक विकार को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मन कक्ष की शुरूआत पांच माह पहले की जा चुकी है। जिसमें प्रतिदिन 10 मरीज पहुंच रहे हैं। स्टॉफ की तैनाती तो पांच माह पूर्व ही हो गई थी, लेकिन चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई थी। जिसके चलते मानसिक रोगियों को दवाई नहीं मिल पा रही थी। अब मन कक्ष में मनोरोग चिकित्सक डॉ. नितिन कुमार की तैनाती हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो चिकित्सक आने से अब दवाई की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मानसिक रोगियों के हिसाब से अस्पताल में दवाई उपलब्ध हैं। अब चिकित्सक की तैनाती हो गई है। जैसे-जैसे दवाइयों की आवश्यकता पड़ेगी। दवाइयों की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी - डॉ. मनोज सेन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें