फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले की गन्ना समितियों में अनंतिम मतदाता सूची चस्पा, मांगी आपत्ति

Tue, 24 Sep 2024 04:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में गन्ने की राजनीति को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। दरअसल, नौ सालों के बाद गन्ना समितियों की प्रबंध समिति के चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में किसान नेताओं ने गोटियां बिछानी चालू कर दी हैं। फिलहाल गन्ना समितियों पर सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। जिन पर आपत्तियां मांगी गई हैं। कल अंतिम मतदाता सूची चस्पा हो जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को मतदाता सूची चस्पा होने के बाद डेलीगेट और संचालक बनने का सपना देख रहे किसान नेता अपनी-अपनी समितियों के कार्यालय में पहुंचे। जिन्होंने सूची का अवलोकन किया। बता दें कि जिले की गन्ना समितियों में चार लाख 60 हजार सदस्य हैं। जोकि 3450 डेलीगेट चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हालांकि तमाम किसान नेता निर्विरोध डेलीगेट बनने की जुगत में अपने-अपने विरोधियों को साधने में लगे हैं।
वहीं, एक समिति पर 11 संचालक बनेंगे। इस प्रकार नौ समितियों में 99 संचालक चुने जाएंगे। उधर, सत्ता के समर्थन से मैदान में उतरे किसान नेताओं को अपनी जीत सुनिश्चित लग रही है। मगर विरोधी उन्हें घेरने की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


ये है गन्ना समिति चुनाव का कार्यक्रम
डेलीगेट/प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन पत्र 26 सितंबर को दाखिल होंगे। मतदान तीन अक्तूबर को 8:00 बजे से 4:00 बजे तक होगा। वहीं, संचालक पद के लिए नामांकन 10 अक्टूबर को दाखिल किए जाएंगे। मतदान 16 अक्टूबर को होना है। वहीं 17 अक्टूबर को सभापति पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे और शाम को 3:00 बजे से 4:00 बजे तक सभापति पद के लिए चुनाव होगा।
-
सहकारी चीनी मिल प्रबंध समिति चुनाव का कार्यक्रम
किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद की प्रबंध समिति के लिए डेलीगेट के पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल 27 सितंबर को दाखिल किए जाएंगे। चार अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। वहीं, प्रबंध कमेटी के संचालक पद के लिए 11 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे और 17 अक्टूबर को चुनाव होगा। उपसभापति पद के लिए 18 अक्टूबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें