प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया
बिजनौर। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाजसेवा संस्थान द्वारा बाहर से आ रहे मजदूरों को रोडवेज परिसर में नाश्ता कराया गया। नाश्ते की व्यवस्था शिवकुमार शर्मा, ऊषा शर्मा, दिव्यांशु शर्मा, आकाश मिश्रा, अजय अग्रवाल के सहयोग से की गई। संस्थान की व्यवस्थापिका सविता अग्रवाल ने कहा कि जो प्रवासी मजदूर आ रहे हैं वे जिले की जनता के लिए अतिथि तुल्य हैं। उन्होंने बताया कि तीन-चार दिन से संस्थान सदस्य कुसुमलता अग्रवाल पत्नी अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा रोडवेज में मजदूरों को नाश्ता कराया जा रहा है। इस दौरान प्रदीप कुमार अग्रवाल, कार्तिक जैन आदि का योगदान रहा।