फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई

Mon, 26 Jun 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
पानीपत-खटीमा नेशनल हाइवे पर गांव डहरी में जल निकासी के लिए खुदाई करती जेसीबी।
विज्ञापन
कोतवाली देहात/बरूकी। शनिवार को ग्राम नूर अलीपुर भगवंत उर्फ में धरना देने के बाद राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। गांव में पानी निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई है। शनिवार को बारिश के बाद हुए जलभराव से गुस्साए ग्रामीणों ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर धरना दिया था। रविवार को फिर से हुई भारी बारिश से गांव में जलभराव हो गया। इस पर तहसीलदार नगीना, नायब तहसीलदार, एनएचएआई के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए गांव के मुख्य मार्गों में पाइप दबाने के निर्देश दिए। इसके बाद गांव में कच्चा नाला बनाने के निर्देश भी दिए गए। जेसीबी से रास्ता बना कर पानी को गांव के बाहर तक लाया गया। सड़कों पर हुए जलभराव से निजात दिलाने के लिए पाइप दबाए जा रहे हैं। वहीं, बरूकी में भारी बारिश के कारण पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कई जगह कीचड़ फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें