नींदडू़। नागरिक संशोधन विधेयक और एनआरसी से नाराज मुसलिम समाज के युवकों ने शुक्रवार को बांहों पर काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज अदा की।
मस्जिद जीनतुल इस्लाम के बाहर रिजेक्ट केब एंड एनआरसी का बोर्ड लिए उलमा और नमाजियों ने खामोश प्रदर्शन किया। लोगों ने केंद्र सरकार से पास किए गए नागरिक संशोधन बिल को वापस लेने और एनआरसी लागू नहीं करने की मांग की। उलमा और अन्य मुसलमानों ने अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज अदा की। इस अवसर पर मुफ्ती मोहम्मद अशरफ, मुफ्ती मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन, मुफ्ती मोहम्मद सदाकत, मौलवी शमशीर अहमद, हाजी मोहम्मद यासीन समेत अनेक लोग मौजूद रहे।