बिजनौर में मॉल पर बाल मजदूरी के विरोध मे नुकक्ड नाटक प्रस्तुत विवेक कॉलेज के छात्र छात्राएं।
फोटो समाचार
बिजनौर। विवेक कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शॉपर्स प्राइड मॉल पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बाल मजदूरी का विरोध किया। कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त कृष्ण कुमार गुप्ता ने बाल मजदूरी को सामाजिक और आर्थिक अपराध बताया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक श्रम आयुक्त कृष्ण कुमार गुप्ता, चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मिततल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल एवं प्राचार्य डाॅ. राजीव कुमार चौधरी ने संयुक्त रुप से झंडी दिखाकर किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि समाज को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बाल मजदूरी की सूचना तुरंत श्रम विभाग को देनी चाहिए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी को बाल मजदूरी का कारण बताया। साथ ही उनके परिणामों की जानकारी दी। विधि के विद्यार्थियों ने बाल-श्रम निषेध अधिनियम 1986, अनैतिक व्यापार अधिनियम 1956 और भारतीय दंड सहिता और संविधान के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। नुक्कड़ नाटक बिलाल अहमद, हिमांशु, विशाल, काजी अबदुल्ला, इकरा, जोया, दीप्ति, हिमानी, गायत्री आदि ने किया। इस मौके पर डॉ. नीलम शर्मा, डाॅ. पुष्पा जोशी, डाॅ. अरविंद कुमार, प्रशांत कुमार दीक्षित, विवेक कुमार, पुरुप्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, प्राची त्यागी, कार्तिक कौशिक आदि मौजूद रहे।