फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान मेले केे राजकीय किए जाने को सौंपा प्रस्ताव

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करते विधायक अशोक राणा, जिला पंचायत सदस्य साकेंद्र - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गंगा स्नान मेले केे राजकीय किए जाने को सौंपा प्रस्ताव
विज्ञापन

बिजनौर। विदुर कुटी में हर साल आयोजित होने वाला गंगा स्नान मेला राजकीय हो सकता है, इसके लिए प्रस्ताव सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपा है। विदुर कुटी तक गंगा की धारा लाने के लिए भी प्रस्ताव दिया गया है। बाढ़ राहत और दो तटबंध के निर्माण का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह और धामपुर विधायक अशोक राणा ने लखनऊ पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जिपं अध्यक्ष ने बताया कि विदुरकुटी में लगने वाले गंगा स्नान मेले को राजकीय बनाने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। साथ ही विदुरकुटी तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और गंगा की धारा लाने के लिए योजना पास करने की मांग को उठाया। धामपुर विधायक अशोक राणा ने बाढ़ राहत कार्यों और अलग-अलग जगहों पर दो तटबंध के निर्माण को जरूरी बताते हुए सीएम के समक्ष इस मामले को उठाया। निकाय चुनाव को लेकर भी सीएम योगी के साथ मंथन किया गया। जिले में संगठन से लेकर राजनैतिक हालातों पर भी बातचीत की। जिला पंचायत के सभी मुद्दों पर सीएम के साथ चर्चा की। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मुद्दों पर गौर करते हुए आश्वासन और आशीर्वाद दिया है। इनके साथ प्रियंकर राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें