डा.सुभाषचंद शर्मा को किया गया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुभाषचंद शर्मा, उनकी पत्नी शांति शर्मा को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। डॉ. शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा पद्धति है। केंद्र और प्रदेश सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। जैन धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आजादी के इतने सालों बाद भी आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा नहीं दिया गया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुर्वेद एम्स की स्थापना कर इतिहास रच दिया। कहा कि प्रदेश में भी आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सा पद्धति के विकास के लिए कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक और ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि डॉ. सुभाषचंद शर्मा आयुर्वेद के लाभ को जन जन तक पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम में कवि रवि माहेश्वरी ने सरस्वती वंदना, सोमदत्त शर्मा, जितेंद्र शर्मा ने स्वरचित कविताएं प्रस्तुत कीं। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रवीर सिंह गहलौत, संचालन डॉ. पंकज भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राहुल अग्रवाल, बाबू नरेंद्र सिंह, डॉ. सुष्मिता शर्मा, अशोक निर्दोष, इंद्रदेव भारती आदि मौजूद रहे।