आज से शुरू होगा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार प्रसार
बिजनौर। जिले में 14 सितंबर हिंदी दिवस से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार प्रसार एवं क्रियान्वयन का शुभारंभ है। शिक्षा विभाग की सात टीम अभियान के लिए बनी हैं। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा अभिभावकों को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार 14 सितंबर सोमवार से वेबिनार होंगी। कार्यक्रम के दो चरण 14 सितंबर से 18 सितंबर तथा 21 सितंबर से 25 सितंबर तक हैं। वेबिनार के लिए हर चरण के पांच पांच विषय तय हैं। स्कूलों में पाठ्यक्रम को रुचिकर बनाने पर चर्चा होगी। मास्टर ट्रेनर शिक्षा नीति के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालेंगे। शिक्षाविदों तथा अभिभावकों के सुझाव लेंगे।