लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ से बात करते जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह,विधायक
-सीएम बोले लखनऊ से की जा रही मॉनिटरिंग
फोटोः
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, धामपुर विधायक अशोक राणा ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने सीएम के सम्मुख जनपद के कई हिस्से में आई बाढ़, नदी के पानी से हो रहे भूमि कटान, बारिश से किसानों की हुई बर्बाद फसलों समेत अन्य समस्याओं रखा गया। चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ की समस्या को लेकर कहा है कि लखनऊ से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। जल्द ही इसका स्थायी समाधान कराया जाएगा। जिले के अन्य कार्य भी जल्द पूरे होंगे। उनके साथ ही झालू नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी, नूरपुर पालिका अध्यक्ष डाॅ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने पालिका के विकास, सीमा विस्तार और जलभराव आदि की समस्याएं रखते हुए समाधान की मांग की।