फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी स्टार राहुल चौधरी अपने पैतृक गांव हेलीकॉप्टर से लाएंगे दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रो. कबड्डी स्टार राहुल चौधरी विवाह के बाद पहली बार अपनी पत्नी हेताली के साथ हेलीकॉप्टर से 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे अपने पैतृक गांव जलालपुर छोइया आएंगे। वहां पर परिजन, रिश्तेदार और अन्य ग्रामीण उनका और उनकी दुल्हन का पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। मूल रूप से जनपद बिजनौर के ग्राम जलालपुर छोइया निवासी रामपाल सिंह के मंझले सुपुत्र राहुल चौधरी प्रो कबड्डी स्टार हैं। अभी हाल ही में आठ दिसंबर को अहमदाबाद में हेताली से राहुल चौधरी का विवाह हुआ है। राहुल के बड़े भाई रोहित चौधरी के अनुसार 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे राहुल अपने गांव दुल्हन सहित हेलीकॉप्टर से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें